सुसाइड नोट में सेंट मैरीज कॉलेज को ठहराया जिम्मेदार
शहर के नामी सेंट मैरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने यह कदम तब उठाया जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए सेंट मैरीज कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस स्कूल को बंद कर देना चाहिए। प्रीतमनगर के अरफत खान की पुत्री जैना हुसैन खान ने 22 अक्तूबर की सुबह अपने कमरे में तब फांसी लगाई, जब घर में माता-पिता नहीं थे। छोटा भाई सो रहा था। मौत से कुछ समय पहले उसने अपनी क्लास टीचर के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग भी की थी। हालांकि उसका वह आखिरी चैट उसके मोबाइल से किसी ने डिलीट कर दिया है।