फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि बाधितों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
i phone
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश में दिव्यांगों के लिए 19 सितंबर को सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसमें पांच हजार दिव्यांगों को टाईसाइकिल समेत अन्य उपकरण एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत इसके मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही सांसद केशव प्रसाद मौर्य एवं सांसद श्याम चरण गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शनिवार को डीएम संजय कुमार कुमार ने बताया कि इस कैम्प का आयोजन परेड मैदान पर सुबह दस बजे से किया जाएगा। इस दौरान 2981 टाईसाइकिलें, 471 व्हील चेयर, 2615 बैसाखी, 735 छड़ी, 630 कान की मशीनें, 95 सीपी वेयर, दृष्टि बाधितों के लिए 246 स्मार्ट केन, 80 दृष्टिबाधितों को स्मार्ट फोन, 17 दृष्टिबाधितों को डेजी प्लेयर, 223 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर और जर्मनी के बने 35 ऑटोवॉक कृत्रिम पैर दिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि इन 4773 लाभार्थियों का चयन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से जून, जुलाई एवं अगस्त माह में विभिन्न ब्लॉक में 15 स्थानों पर लगाए गए परीक्षण शिविर में किया गया था। एलिम्को के महाप्रबंधक लेफ्टिनेंट कर्नल पीके दुबे ने भी आयोजन के बारे में जानकारी दी।
इससे पूर्व डीएम ने आयोजन स्थल परेड मैदान का भी निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच और पंडाल के साथ वितरित किए जाने वाले उपकरण भी देखे। नगर आयुक्त को परेड मैदान पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। दिव्यांगों और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट्स की संख्या 10 हजार से अधिक होगी, सो डीएम ने वहां मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश दिए और जल संस्था के अफसरों को निर्देश दिया कि पेयजल के लिए बड़े टैंकरों की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी को अतिरिक्त फोर्स लगाने को कहा। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें