फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर माह 15 तारीख तक मिलेगा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख तक बिजली बिल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रीपेड मोड में कार्यरत सभी स्मार्ट मीटरों को पूर्व की भांति पोस्टपेड प्रणाली में बदलाव किया गया है। उपभोक्ताओं को पहले की तरह मासिक बिल मिलेगा। इसकी जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

निगम के अनुसार, तकनीकी कारणों से यदि किसी उपभोक्ता को 15 तारीख तक ऑटोमैटिक रीडिंग के आधार पर बिल प्राप्त नहीं होता है, तो विभाग की ओर से मैनुअल रीडिंग के जरिए 18 तारीख तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता कृष्णा सारस्वत ने बताया कि यदि उपभोक्ता को लगता है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अधिक आ रहा है, तो वह चेक मीटर लगवाकर जांच करा सकता है। जांच के दौरान मीटर की कार्यप्रणाली की सत्यता सामने आ जाएगी। यदि मीटर में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसे तत्काल बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें