फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में 1600 एकड़ होगा एरिया बेस डेवलपमेंट

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी में इलाहाबाद का चयन होने पर रेट्रोफिटिंग के तहत कटरा समेत आसपास के तकरीबन 1600 एकड़ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। पहले कटरा सहित आसपास के 1150 एकड़ का एरिया इसके लिए प्रस्तावित किया गया था। तीन दिन पहले लखनऊ में हुई बैठक में एरिया बेस डेवलपमेंट (एबीडी) के विस्तार पर फैसला हुआ। इसके बाद यहां अफसरों ने बैठक कर स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में फेरबदल किया। अब दूसरे चरण की स्मार्ट सिटी चयन प्रतियोगिता के लिए इसे 30 जून तक केंद्र सरकार को भेजा जाना है।
विज्ञापन


इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम, जल निगम, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, रोडवेज, संभागीय परिवहन विभाग आदि स्मार्ट सिटी योजना के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना रेट्रोफिटिंग के तहत शहर के किसी एक हिस्से का एरिया बेस डेवलपमेंट किया जाना है, जहां सातों दिन 24 घंटे बिजली-पानी, घरों में बिजली एवं पानी के मीटर, व्यवस्थित सड़कें एवं रोड वाइंडिंग, बिजली के तार भूमिगत करने के साथ अन्य ढेर सारे काम होने हैं। पहले तैयार प्रस्ताव में अनुमानित जनसंख्या 50 हजार के हिसाब से कटरा समेत ममफोर्डगंज में लाजपत राय रोड होकर स्टेनली रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, हिन्दू हॉस्टल चौराहा, बालसन चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग होकर मंडलायुक्त कार्यालय तक के 1167 एकड़ हिस्से को इसमें शामिल किया गया था।

तीन दिन पहले लखनऊ में हुई बैठक में एक लाख की आबादी के हिसाब से एरिया बेस डेवलपमेंट के विस्तार का फरमान जारी हुआ। इसके बाद मंडलायुक्त राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रयाग स्टेशन, आईईआरटी, ममफोर्डगंज का कुछ हिस्सा भी इसमें शामिल करने का निर्णय हुआ। स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव 30 जून तक केंद्र सरकार को भेजा जाना है सो नगर निगम समेत अन्य विभागों के अफसर फेरबदल के साथ प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें