फिल्म बाजीराव मस्तानी को रिलीज हुए भले ही कई महीने गुजर गए हैं लेकिन मस्तानी की पोशाक का जादू युवतियों में अब भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बाजार में वैसे कई स्टाइल के सूट उपलब्ध है लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड मस्तानी सूट की ही है। सिंपल और स्टाइलिश होने की वजह से अबकी ईद पर तो यही युवतियों की पहली पसंद है। कोई पसंद के हिसाब से पोशाक तैयार करा रहा है तो रेडीमेड खरीद रहा है। इसमें लंबी कुर्ती और घेरदार शरारा में बार्डर और चौड़ी-चौड़ी हकाबा लेस का इस्तेमाल है।
सिविल लाइंस स्थित सरदार क्रियेशन के मनदीप बताते हैं, मस्तानी सूट की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। जींस टेलर रानीमंडी के शकील अहमद का कहना है कि सिलने के लिए सबसे ज्यादा मस्तानी सूट ही आए। इसकी डिमांड की वजह से ही इसके कारीगर बढ़ाने पडे़। चिराग टेलर्स सराय गढ़ी के सलीम अहमद कहते हैं, मस्तानी सूट, अफगानी कुर्ता की मांग सबसे अधिक हुई। काम इतना है कि समय से पूरा करने के लिए कारीगर बढ़ाने के साथ रात में भी काम जारी है। शेरा लेडीज टेलर्स कोलहन टोला, लिबास टेलर्स के मास्टर रजीउद्दीन ,नाहिद टेलर्स के गुलाम मोहम्मद राजू पत्थर गली शाहगंज का कहना है कि अब उन्होंने काम लेना ही बंद कर दिया है क्योंकि दिन-रात की मेहनत के बाद भी ईद तक काम पूरा करना मुमकिन नहीं है।