फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संचालक के कमरे में मिला स्मार्ट बोर्ड, राज्यपाल ने जताई नाराजगी, रिपोर्ट के साथ लखनऊ किया तलब

Fri, 17 Jul 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उ
विज्ञापन
आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए लगाए गए स्मार्ट बोर्ड यदि कक्षाओं के बजाय संचालक के कमरे में मिलें तो शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कमियों को दूर कर विस्तृत कार्ययोजना और प्रगति रिपोर्ट के साथ लखनऊ में उपस्थित हों।

 

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के 12 क्षेत्रीय केंद्रों और करीब 1500 अध्ययन केंद्रों का फीडबैक लिया गया है, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। कई अध्ययन केंद्रों में नियमित काउंसिलिंग नहीं हो रही है। पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और ऑनलाइन व्याख्यान की व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में ऐसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

स्मार्ट क्लास व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने एक अध्ययन केंद्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां स्मार्ट बोर्ड कक्षा में लगाने के बजाय संचालक के कमरे में लगा मिला। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्मार्ट बोर्ड तत्काल कक्षाओं में स्थापित किए जाएं और उनका नियमित उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के परिसरों की आधारभूत सुविधाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर कंप्यूटर लैब बंद मिलीं जबकि पुस्तकालयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम थी। यदि संसाधनों का लाभ छात्रों तक नहीं पहुंच रहा है तो उनका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने गंगा परिसर के प्रशासनिक कार्यालय में गंदगी और यमुना परिसर के खराब शौचालयों का भी उल्लेख किया। सरस्वती, गंगा और यमुना परिसरों की साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही यमुना परिसर में भूमि कटाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा। राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि सुधार के ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए।

विज्ञापन

13 दानदाताओं को किया सम्मानित

-दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले 13 दानदाताओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से शिक्षा संस्थानों के विकास में आगे आने और दान की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

30886 उपाधियां डिजिलॉकर पर अपलोड

समारोह में प्रदान की गई 30886 उपाधियां डिजिलॉकर पर अपलोड की गई हैं। राज्यपाल ने कहा कि अगले सत्र से विद्यार्थियों को प्रिंटेड डिग्री नहीं दी जाएगी। सभी डिग्रियां डिजिलॉकर से डाउनलोड की जा सकेंगी।

500 आंगनबाड़ी किट वितरित

दीक्षांत समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 500 आंगनबाड़ी किट वितरित की गईं। साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 900 बेटियों के एचपीवी टीकाकरण का भी उल्लेख किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें