फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हवा की धीमी रफ्तार, संगमनगरी का वायु प्रदूषण 400 के पार, रेड जोन में सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संगमनगरी की आबोहवा बुधवार को और जहरीली हो गई। सबसे बुरी स्थिति सिविल लाइंस की रही। यहां का एक्यूआई रात आठ बजे 401 दर्ज किया गया। सिविल लाइंस बुधवार की रात रेड जोन में रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से स्थिति काफी बेहतर थी। इस दौरान सिविल लाइंस यलो जोन में था।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में कड़ी धूप के बावजूद शाम होते ही लोगों को एक बार फिर दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर में झूंसी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाई गई लाइव सेंसर मशीन में शाम सात बजे के बाद एक्यूआई का स्तर बढ़ा पाया गया।
सिविल लाइंस में रात आठ बजे एक्यूआई 401 दर्ज किया गया। वहीं, एमएनएनआईटी का एक्यूआई 264 रहा। जो ऑरेंज जोन में आता है। इसी प्रकार झूंसी का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बने रहने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि जब तक तेज हवा नहीं चलेगी, वायु प्रदूषण में सुधार की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक

0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा
51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक

101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम
201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब

301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब

401 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें