फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : छिवकी में दिवाली तक तैयार हो जाएगा स्लीपिंग पॉड और एग्जीक्यूटिव लाउंज, रेलवे ने टेंडर किया फाइनल

Sun, 14 Jul 2024 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में यात्रियों के ठहरने आदि का इंतजाम नहीं है। यहां से मुंबई, पुणे, गुजरात एवं दक्षिण भारत के तमाम राज्यों की ओर जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनों की प्रतिदिन आवाजाही होती है।
विज्ञापन
स्लीपिंग पॉड्स. सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के बाद प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के रुकने के लिए रेलवे स्लीपिंग पॉड और एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने जा रहा है। ई-ऑक्शन के माध्यम से शनिवार को इसका टेंडर फाइनल हो गया। यह टेंडर जिस एजेंसी को दिया गया है, वही यहां एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री बनाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली तक यात्रियों को यहां यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में यात्रियों के ठहरने आदि का इंतजाम नहीं है। यहां से मुंबई, पुणे, गुजरात एवं दक्षिण भारत के तमाम राज्यों की ओर जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनों की प्रतिदिन आवाजाही होती है। ऐसे में वहां अगर किसी यात्री को पांच छह घंटे किसी ट्रेन आदि का इंतजार करना होता है तो वह प्लेटफॉर्म पर लगी बेंच या वेटिंग रूम में ही बैठ सकता है। इसी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री बनाने के लिए पिछले दिनों ई-ऑक्शन निकाला।

विज्ञापन

प्रक्रिया होने के बाद यहां शनिवार को यह काम एक निजी फर्म को सौंप दिया गया। यहां संबंधित फर्म को 15 वर्ष के एग्जीक्यूटिव लाउंज के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। इसके बदले में संबंधित फर्म रेलवे को हर वर्ष 8.96 लाख रुपये का भुगतान करेगी। 15 वर्ष एग्जीक्यूटिव लाउंज वापस रेलवे को हस्तांरित हो जाएगा। एग्जीक्यूटिव लाउंज में यात्रियों के आराम के लिए सोफे, मसाज चेयर आदि लगाई जाएगी। वहां यात्रियों को नि:शुल्क वाई फाई, न्यूज पेपर आदि की सुविधा दी जाएगी।

लाउंज में यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय, स्नानघर आदि की भी सुविधा रहेगी। यहां लंच, डिनर, नाश्ता आदि की भी व्यवस्था रहेगी। इन सभी सुविधाओं के लिए एग्जीक्यूटिव संचालक द्वारा शुल्क भी लिया जाएगा। शुल्क की दरें निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही तय होंगी। इसी तरह छिवकी में स्लीपिंग पॉड, डॉरमेट्री का भी निर्माण दिवाली के पूर्व हो जाएगा। इसकी दरें भी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तय होगी।

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पॉड, डॉरमेट्री की सुविधा यात्रियों को दी जानी है। इसकी निविदा फाइनल हो गई है। अब इसका निर्माण शुरू होगा। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें