रेलवे की वेकअप कॉल सेवा पहले भी सुर्खियों में रही है लेकिन अब इसका एक बार फिर से प्रचार शुरू किया गया है। साथ ही इसकी प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत सफर के पूर्व यात्रियों को ‘रेल मदद सेवा’ के 139 नंबर पर काल कर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करनी होगी।
ऐसे रेल यात्री जिन्हें देर रात किसी स्टेशन पर उतरना है, वह अब ट्रेन में इत्मीनान के साथ सोते हुए सफर कर सकते हैं। ऐसे यात्री रेलवे की ‘रेल मदद सेवा’ के माध्यम से अपना पीएनआर नंबर और फोन नंबर दर्ज करवा सकते है। उनके गंतव्य स्टेशन आने के 20 मिनट पहले वेकअप कॉल के जरिये उन्हें जगाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की वेकअप कॉल सेवा पहले भी सुर्खियों में रही है लेकिन अब इसका एक बार फिर से प्रचार शुरू किया गया है। साथ ही इसकी प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत सफर के पूर्व यात्रियों को ‘रेल मदद सेवा’ के 139 नंबर पर काल कर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करनी होगी। ग्राहक प्रतिनिधि को ही दस अंकों का पीएनआर नंबर एवं मोबाइल नंबर देना होगा।
इस प्रक्रिया के बाद गंतव्य स्टेशन आने से 20 मिनट पहले रेलवे वेकअप कॉल कर उन्हें नींद से जगाने का काम करेगा। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह सुविधा काफी अच्छी है। इसका प्रयोग यात्री कर सकते हैं। इसके अलावा रेल मदद के माध्यम से यात्री ट्रेन आगमन-प्रस्थान संबंधी पूछताछ, पार्सल, आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेन, दिव्यांग संबंधी अन्य सूचनाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।