फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने के आरोप में पूर्व प्रधान समेत छह नामजद, शरीर में धंसी मिलीं छह गोलियां

Thu, 18 Dec 2025 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मऊआइमा थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ समेत छह लोगों को नामजद किया है। वहीं, चार अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अफसार अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मऊआइमा थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ समेत छह लोगों को नामजद किया है। वहीं, चार अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में आठ गोलियां धंसी होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के गांव जद्दोपुर निवासी अफसार अहमद अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था। अफसार इन दिनों जमीन की खरीद फरोख्त का काम कर रहा था। वह मऊआइमा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। मऊआइमा, सोरांव, देल्हूपुर, मानधाता सहित कई थानों में अफसार पर डेढ़ दर्जन एफआईआर दर्ज हैं।
मंगलवार की रात अफसार अहमद बुलेट से नहर ददौली स्थित अमित पान वाले के यहां से पान लेकर घर लौट रहा था। मऊआइमा के ग्राम कंचनपुर तिराहे पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इन लोगों पर हुई एफआईआर

अफसार अहमद की पत्नी शकीला बानो ने मऊआइमा थाने में सुल्तानपुर खास शिवपुर निवासी आसिफ उर्फ दुर्रानी, पूर्व ग्राम प्रधान वाजिद अली उर्फ बचऊ, उसके पुत्र मंसूर उर्फ झल्लू, अतीक अहमद, अकबर और मरखामऊ निवासी गुलफाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिलवाया है।

विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई तीन टीमें

मृतक अफसार की दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। एक पुत्र रुस्तम है। अफसार की मौत पर घर जद्दोपुर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता रईसुल जमा ने बताया कि रात करीब नौ बजे शव को जद्दोपुर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं, इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदला लेने के लिए हत्या करवाने की आशंका

मऊआइमा के ग्राम मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद नसीम को 19 जनवरी 2024 को गोली मारी गई थी। 20 जनवरी को इसकी मौत हो गई थी। मामले में नसीम की पत्नी रिजवान बानो ने अफसार अहमद को नामजद करते हुए सात अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अफसार को जेल भेज दिया था। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आशंका है कि हिस्ट्रीशीटर नसीम की हत्या का बदला लेने के लिए अफसार की हत्या की गई है।

अफसार की पत्नी की तहरीर पर छह नामजद समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी, गंगापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें