घटना से पहले फोन पर दी थी धमकी
जांच में सामने आया कि घटना के कुछ देर पहले आरोपियों ने मोबाइल फोन पर सलमान को गोली मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद हमलावर होटल पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए सलमान को गोली मार दी।
पांच मई को गांव में दो पक्षों में हुआ था विवाद
पांच मई 2025 को गांव में सलमान के भाई व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मारपीट के मुकदमे में सलमान भी अभियुक्त था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।