फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से छह की मौत, दर्जनों गंभीर

Fri, 26 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी से शहरियों को ठंड से भले ही राहत न मिल रही हो लेकिन दिन में निकल रही चटख धूप से लोगों ने राहत जरूर महसूस की है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और शहरी दिन में बाहर से कतरा नहीं रहे हैं। हालांकि उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से शीतलहर बरकरार रहने से ठंड की चपेट में आकर मरने वालों की सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। कई लोग दिल, दिमाग और सांस के दौरे की चपेट में आकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन पहुंच गए। गंभीर हालत में कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ठंड की चपेट में आकर मरने वालों में कोरांव ब्लाक के कालूराम (45), शंकरगढ़ ब्लाक के धर्मनगर के रहने वाले शोभनाथ केसरवानी (55), मउहरा गांव के दीनानाथ त्रिपाठी (60), श्यारी गांव के धर्मराज पांडेय (65), जसरा ब्लाक के पांडर गांव के अविनाश चंद्र शर्मा (70), करछना के राहुल प्रजापति (19) का नाम शामिल है। इसके अलावा दर्जनों लोग ठंड की चपेट में आकर डायरिया, ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक की चपेट में आ गए। हालांकि शुक्रवार को दिन में निकली चटख धूप से शहरियों को ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम होते ही शीतलहर चालू हो गई। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे थे। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे पूरी तरह से लिपटे नजर आए। शाम होती ही शीत लहर होने से रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इसमें एक दिन के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि दिन में सूरज के निकलने से तापमान एक दिन पहले के स्तर पर ही बरकरार रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा के मुताबिक उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें