साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
साइबर ठगों ने सिविल लाइंस व शिवकुटी में छह लोगों को लाखों का चूना लगा दिया। भुक्तभोगियों में महिला व बैंककर्मी भी शामिल हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सिविल लाइंस के सरोजनी नायडू मार्ग निवासी बैंककर्मी संजय कुमार को भागलपुर बिहार स्थित उनका मकान किराये पर लेने का झांसा देकर 80 हजार की चपत लगा दी गई। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर रणदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हाईकोर्ट चौराहा निवासी अबरीन मलिक से सिम ब्लॉक होने का झासंा देकर 10 रुपये का रिचार्ज करने को कहा गया।
इसके बाद दो बार में खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। रेलवे कालोनी निवासी साधना सिंह के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। स्टैनली रोड कमला नगर निवासी गगनेश कुमार के खाते से भी 23 हजार रुपये उड़ा दिए गए।रकम यूनियन बैंक अकांउट से तीन बार में निकाली गई। इसी तरह उधर तेलियरगंज निवासी अधिवक्ता गणेश मिश्रा ने पुलिस से शिकायत की है कि झांसा देकर सूरज नाम के साइबर ठग ने 40 हजार का चूना लगा दिया। पुलिस सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
करंट लगने से लाइनमैन की मौत
कर्नलगंज स्थित विश्वविद्यालय उपकेंद्र में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की बसंत लाल (45)पुत्र भोलानाथ की मौत हो गई। वह फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर गांव का निवासी था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र, तीन पुत्रियां हैं। काम करते वक्त बॉक्स में करंट उतर गया औरचपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।