फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट की छह वारदातों का खुलासा, इंटर के छात्र समेत दो गिरफ्तार, सरगना के पिता हैं सेना में

Sun, 08 Nov 2020 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नैनी में लगातार वारदातों से दहशत मचाने वाले चेन लुटेरे गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने एक दिन पहले पकड़े गए सरगना से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक इंटर का छात्र है। जबकि दूसरा लूटी गई चेन खरीदने वाला आभूषण दुकानदार है। इनके कब्जे से 82500 नगदी, 3.51 ग्राम पीली धातु, स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए दो लोगों में इंटर का छात्र निवासी दरियाबाद व विजय कुमार वर्मा निवासी लोकनाथ, अतरसुइया शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को गिरोह के सरगना अभिनव शर्मा निवासी मीरापुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा के नेतृत्व में सीओ करछना सोमेंद्र मीणा व इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने गिरोह का भंडाफोड़ किया।

चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala
बताया कि पूछताछ में पता चला कि अभिनव व छात्र लूट की वारदातों को अंजाम देते थे जबकि विजय लूटी गई चेन को आधे दाम में खरीदकर उसे गलाकर नए आभूषण बनाकर बेचता था। बता दें कि सरगना अभिवन एक दिन पहले डीपीएस मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था जो गोली लगने से घायल भी हुआ था। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। 

सेना में हैं सरगना के पिता, इंटर का छात्र है अनुराग

पुलिस ने बताया कि सरगना अभिनव के पिता दिलीप कुमार सेना में लैंड इंस्पेक्टर के पद पर प्रयागराज में ही तैनात हैं। दूसरा आरोपी इंटर का छात्र है। वह गऊघाट स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। तीसरा आरोपी विजय घर में ही आभूषण बनाने का काम करता है।  

आईजी की रिश्तेदार से छिनैती समेत छह मामलों का खुलासा

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में आईजी की रिश्तेदार से चेन छिनैती समेत पांच मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें विश्वबैंक कॉलोनी, त्रिवेणी नगर, एडीए कॉलोनी, चकलाल मोहम्मद व मलहरा फाटक समेत अन्य घटनाओं का खुलासा हुआ है।  
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर

पुलिस ने जो खुलासा किया, उससे दो दिन पहले अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर पर भी मुहर लग गई। दरअसल अमर उजाला ने सात नवंबर के अंक में बताया था कि चेन लूट की लगातार हो रही वारदातों में उन युवकों का हाथ है, जो आईपीएल सट्टे में रकम हार चुके हैं। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पुलिस ने यही बताया कि सरगना अभिनव ने हाल ही में सट्टे में 80 हजार रुपये हारे थे। जिसके बाद वह लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 

एसबीआई के पास चेन छीनने वाला भी गिरफ्त में 

नैनी पुलिस को चेन लूट की एक और वारदात का खुलासा किया। बताया कि चार दिन पहले एसबीआई नैनी के पास महिला से चेन लूटने वाले शहबाज उर्फ बाज निवासी शाहजी कापूरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चेन बिक्री के 4750 रुपये बरामद किए गए। वारदात में उसका एक और साथी सलमान शामिल था जिसकी तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें