six criminals arrested by ghurpur police
- फोटो : ALDCOMPACT
घूरपुर(संवाद)। घूरपुर पुलिस ने बुधवार को टप्पेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। जिसमें पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। जिनमें पुलिस को एक दर्जन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल मिली है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी घूरपुर भुवनेश चौबे ने बताया कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बुधवार को टप्पेबाजों के गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पकड़े गए आरोपी राजेंद्र पटेल, विकास पटेल, बाल कुमार, जयंती प्रसाद, राजकुमार सभी निवासीगण मुरादपुर और संतोष उर्फ अर्जुन निवासी नरसिंहपुर, घूरपुर हैं। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। टप्पेबाजों का गिरोह छिनैती भी करता था। वे नैनी, औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की जेब से मोबाइल निकाल कर तुरंत अपने साथी को दे देते थे। उनके कुछ और साथियों के नाम पता चले हैं। जल्द ही उनके बारे में भी पता लगाया जाएगा।