फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह बच्चों में दाने और खुजली की शिकायत, स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल

विज्ञापन
क्षेत्र के मदुरी गांव में संक्रमित लोगों की जांच पड़ताल करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम मदुरी में छह बच्चों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। उनके शरीर पर छोटे-छोटे दाने और खुजली की शिकायत मिली है। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मदुरी गांव में प्रियांशी (5), आशीष (9), पीयूष (12), महक (5), चांदनी (8) और रचना (4) के शरीर पर दानों व खुजली की शिकायत मिली। इसकी सूचना गांववालों ने आशा कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह को जानकारी दी। सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम गांव पहुंची और बच्चों के खून के सैंपल लिए। सैंपल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की जनपदीय इकाई को भेजा गया। साथ ही जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी के निर्देश पर चिकित्सकीय दल में शामिल डॉ. अनूप सिंह, अपर शोध अधिकारी अजय कुमार, फार्मासिस्ट करन सिंह, प्रयोगशाला सहायक योगेश ने गांव पहुंचकर बच्चों का सैंपल लिया। साथ ही गांव की निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्कता बरतने और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया की मदुरी गांव में संक्रामक बीमार की जानकारी प्राप्त हुई थी, जहां स्वास्थ्य टीम भेज कर प्राथमिक उपचार एवं जांच सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के मदुरी गांव में संक्रमित लोगों की जांच पड़ताल करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : samvad

क्षेत्र के मदुरी गांव में संक्रमित लोगों की जांच पड़ताल करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें