फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शोरूम में लगी आग बुझाने में लगे 11 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के दानियालपुर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बृहस्पतिवार की रात अचानक लगी भीषण आग को बुझाने में करीब 11 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। तीन मंजिला भवन की आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह दमकल गाड़ियां लगीं। कारोबारी ने करीब ढाई करोड़ के नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दानियालपुर के बरौंधा रोड स्थित व्यापारी कामता प्रसाद केसरवानी के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत पूरी तरह लपटों में घिर गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां सोरांव और शहर के फायर स्टेशन की दो-दो, कुंडा और फूलपुर की एक-एक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आसपास के चार सबमर्सिबल पंपों की भी मदद ली गई। दमकल कर्मियों ने पूरी रात मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग की जद में शोरूम के साथ टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। वहीं, तीसरी मंजिल पर स्थित मकान में व्यापारी का परिवार रहता था, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें