फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ के लिए जंक्शन पर बनाया गया छह बेड का मिनी अस्पताल

विज्ञापन
महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज जंक्शन पर चिकित्सा सेवा के लिए ऑब्जरवेशन कक्ष स्थाप
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर अगर किसी यात्री की तबीयत आदि खराब होती है तो उसका जंक्शन पर ही प्राथमिक उपचार होगा। जरूरत पड़ने पर उसे जंक्शन स्थित रेलवे के मिनी अस्पताल (ऑब्जरवेशन कक्ष) में भर्ती किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ को लेकर छह बेड का एक मिनी अस्पताल बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित कोऑपरेटिव बैंक वाली बिल्डिंग में चिकित्सा सेवा के लिए ऑब्जरवेशन कक्ष स्थापित किया गया है। दरअसल, प्रयागराज में अगले वर्ष महाकुंभ मेले का आयोजन है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की ट्रेनों से आवाजाही होगी।
ऐसे में अगर कोई यात्री बीमार होता है या किन्हीं कारणों से चोटिल होता है तो उसे जल्द से जल्द चिकित्सकीय सेवा मिले, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने जंक्शन परिसर में ही छह बेड का एक मिनी अस्पताल बनाया है।
विज्ञापन

इसमें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यात्रियों को चिकित्सा सहायता देने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, कन्संट्रेटर, ईसीजी मशीन ग्लूकोमीटर, डीप स्टैंड, पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाईजर, स्ट्रेचर ट्रॉली, स्ट्रेचर फोल्डर आदि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सेवा के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी और सूबेदारगंज स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्मों पर प्राथमिक चिकित्सा बूथ भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन बूथों पर 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें