फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज में बारिश से बिगड़े हालात, शहर कई इलाके जलमग्न, अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

Sun, 03 Aug 2025 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में रविवार को भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए। भोर में तीन बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक तक जारी रही। मौसम विभाग की माने तो प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत आसपास के कई जिलों में बारिश और तेज होने के साथ आंधी तूफान की भी संभावना है। इसको लेकर विभाग ने लोगों को सतर्क कर दिया है। 
विज्ञापन
बारिश के बाद बैरहना में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में रविवार को भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए। भोर में तीन बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक तक जारी रही। मौसम विभाग की माने तो प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत आसपास के कई जिलों में बारिश और तेज होने के साथ आंधी तूफान की भी संभावना है। इसको लेकर विभाग ने लोगों को सतर्क कर दिया है। 

विज्ञापन

रविवार को भारी बारिश के चलते शहर के अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, कटरा, ममफोर्डगंज, अल्लापुर, दारागंज, सिविल लाइंस, राजरूपपुर, चौक, मुट्ठीगंज, गऊघाट, कीडगंज आदि इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। नाले ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में पानी भर गया है। आवागमन अवरुद्ध होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश अभी और तेज हो सकती है।

तेज आंधी के साथ बारिश से लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। विभाग ने बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के साथ ही अमेठी, फतेहपुर, जौनपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 

विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक टूटा बारिश का कहर, हाईवे बनी झील

रविवार को भोर से शुरू हुई बारिश ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शहर से लेकर गांव तक पूरे जिले में भारी भारी देखी गई। झूंसी में

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें