फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एलटी ग्रेड भर्ती पर सवाल, कहां गए कंप्यूटर शिक्षक के 581 पद, बढ़ने के बजाय घट गई सीटें

Sat, 02 Aug 2025 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 का विज्ञापन सवालों के घेरे में है। वर्ष 2018 के विज्ञापन के तहत हुई भर्ती में सहायक अध्यापक कंप्यूटर के 98 फीसदी पद खाली रह जाने के बावजूद इस बार 581 पद कम हो गए हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 का विज्ञापन सवालों के घेरे में है। वर्ष 2018 के विज्ञापन के तहत हुई भर्ती में सहायक अध्यापक कंप्यूटर के 98 फीसदी पद खाली रह जाने के बावजूद इस बार 581 पद कम हो गए हैं, जबकि पदों की संख्या बढ़नी चाहिए थी। आयोग ने राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सात साल पहले मार्च-2018 में 10,768 पदों का विज्ञापन जारी किया था। इसमें कंप्यूटर शिक्षक के 1,673 पद शामिल थे।

विज्ञापन


इनमें 898 पद पुरुष और 775 पद महिला वर्ग के थे। इस विषय की परीक्षा का परिणाम चौंकाने वाला था, क्योंकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 98 फीसदी पद खाली रह गए थे। केवल 36 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था, यानी सहायक अध्यापक के 1,637 पद खाली रह गए थे। सात साल बाद आयोग की ओर से जारी किए गए विज्ञापन में कंप्यूटर शिक्षक के 1056 पद शामिल किए गए हैं। इनमें 601 पद पुरुष व 455 पद महिला वर्ग के हैं।

सात साल में सेवानिवृत्ति के कारण कुछ पद खाली भी हुए होंगे। ऐसे में नई भर्ती में पिछली बार के मुकाबले कंप्यूटर शिक्षकों के पदों की संख्या अधिक होनी चाहिए थी। अगर इन सात वर्षों में सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पदों की गिनती न की जाए तो भी आयोग को कम से कम 1637 पदों का विज्ञापन जारी करना चाहिए था, लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयोग को केवल 1056 पदों का ही अधियाचन भेजा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सहायक अध्यापक कंप्यूटर के शेष 581 पद कहां गए।

विज्ञापन

वहीं, सात साल बाद आई भर्ती ने मानविकी विषय वाले अभ्यर्थियों को भी झटका दिया है। एलटी ग्रेड भर्ती में सर्वाधिक आवेदन हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आते हैं, लेकिन पिछली भर्ती के मुकाबले इस बार दोनों ही विषयों में पदों की संख्या कम है। वर्ष 2018 के विज्ञान में सहायक अध्यापक हिंदी के कुल 1433 व सामाजिक विज्ञान के 1854 पद थे जिनकी संख्या घटकर इस बार क्रमश: 687 व 701 रह गई है।

इसके अलावा जीव विज्ञान विषय में पदों की संख्या 622 से घटकर 214, संस्कृत में 516 से 182 हो गई है। उर्दू, संगीत, शारीरिक शिक्षा, कृषि में भी पदों की संख्या कम हुई है। गणित और विज्ञान विषय में पदों की संख्या बढ़ी है। पिछली बार गणित के 1035 और विज्ञान के 1045 थे लेकिन इस बार पदाें की संख्या बढ़कर क्रमश: 1093 व 1337 हो गई है। वाणिज्य विषय में भी पदों की संख्या 29 से बढ़कर 58 हो गई है।

कला विषय में पदों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2018 के विज्ञापन में सहायक अध्यापक कला के 470 पद थे जबकि इस बार 578 पद हैं। दरअसल, इस विषय में समकक्ष अर्हता के विवाद के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया था जिसकी वजह से पद खाली रह गए थे। रिक्त रह गईं सीटों समेत नए पदों को इस बार भरा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार कंप्यूटर विषय में बेहतर चयन के आसार

वर्ष 2018 के विज्ञापन में सहायक अध्यापक कंप्यूटर के लिए बीएड को अनिवार्य शैक्षिक अर्हता के रूप में लागू किया किया था। आमतौर पर बीटेक या बीसीए करने वाले अभ्यर्थी बीएड बहुत कम करते हैं। ऐसे में भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले और जो मिले उनमें से कई पास बीएड की डिग्री नहीं थी। इस बार सहायक अध्यापक कंप्यूटर की अनिवार्य शैक्षिक अर्हता से बीएड को हटा दिया गया है। बीएड डिग्री वालों को सिर्फ चयन में वरीयता दी जाएगी। ऐसे में इस बार कंप्यूटर विषय में बेहतर चयन के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें