घर से कॉलेज के लिए निकली दो सगी बहनें अचानक लापता हो गईं। परिजन ने पुलिस से शिकायत की है।
थाना नवाबगंज के टिकरी गांव निवासी एक पीड़ित परिजन ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी बड़ी बेटी (20) श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय शांतिपुरम फाफामऊ में बीएससी में पढ़ती है। दूसरी बेटी (17) आरपी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज शिवपुर में शिक्षा ग्रहण कर रही है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दोनों बहनें एक साथ कॉलेज के लिए घर निकली, फिर देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
बड़ी बेटी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने पर पीड़िता परिजन हैरान हो गए। परिजन देर रात थाना नवाबगंज पहुंचे और घटना की तहरीर दी। कोतवाल नवाबगंज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।