बाजार में मंगलवार को ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अंकिता (26) पत्नी नंदलाल, लबी (4) पुत्री नंदलाल, नंदलाल (28) पुत्र रामलाल, गुड़िया (40) पत्नी चंद्रशेखर निवासीगढ़ लोहग़रा थाना बारा और नंदन कुमार (23) पुत्र राजा बाबू निवासी बरा फरहदी सोहागी, मध्य प्रदेश शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।