फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बहन की बरात दरवाजे पर, भाई को ट्रक ने रौंद डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की बरात दरवाजे पर, भाई को ट्रक ने रौंद डाला
विज्ञापन

- घर के कार्य के लिए लेबर बुलाने गया था युवक, मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव थाना क्षेत्र के बेदवार गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवक की बहन की बरात दरवाजे पर थी और युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गांव वाले और बराती घटना से स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
बेदवार गांव के रियाज अहमद (21) के घर में पिछले कई दिनों से खुशियों का माहौल था। सभी रिश्तेदार घर में इकट्ठे थे। शुक्रवार को बड़े भाई नियाज की शादी थी और शनिवार को बड़ी बहन रुखसार की शादी थी। रुखसार की बरात आने ही वाली थी कि रियाज घर के कार्य के लिए लेबर बुलाने चला गया। वापस लौट रहा था, तब तक बहन की बरात उसके दरवाजे तक पहुंच गई थी। वह सड़क पार करने लगा। उसी समय एक ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियाज की मौत से परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। घटना से घराती और बाराती दोनों स्तब्ध रह गए। छह भाइयों में रियाज पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें