हंडिया थाना क्षेत्र के सरांयपीथा बाजार से वापस पैदल घर जा रहीं दो महिलाएं तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर से हादसे का शिकार हो गईं। कुचल जाने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हंडिया थाना क्षेत्र के सरांयपीथा बाजार से वापस पैदल घर जा रहीं दो महिलाएं तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर से हादसे का शिकार हो गईं। कुचल जाने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। शाहीपुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी रेखा देवी (30) और शैलेश यादव की पत्नी उर्मिला देवी (38) चचेरी देवरानी-जेठानी थीं। दोनों महिलाएं शनिवार को दोपहर घरेलू काम से पड़ोसी बाजार सरांयपीथा आई थीं I दोनों जब वापस घर लौट रही थी उसी समय हंडिया की तरफ से धनूपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रैक्टर बेकाबू होकर सामने जा रहे वाहन को टक्कर मारते हुए महिलाओं को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया उपरदहां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शैलेश यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। बेटी अंशू (17), अन्नू (15), हिमांशु (13) अपनी माता के साथ घर पर रहते थे। संतोष यादव मुंबई में ड्राइवर है। श्रद्धा (8) वर्ष, प्रियांशी (4), प्रियांशु (2) और छह माह का बेटा बउआ अपनी माता के साथ घर पर रहते थे।