फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Prayagraj : दो माह में जोड़ने होंगे कम से कम नौ लाख वोटर, फॉर्म भरने वालों के नाम मतदाता सूची में होंगे शा

Thu, 08 Jan 2026 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वोटरों को जोड़ने की है।
विज्ञापन
SIR - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वोटरों को जोड़ने की है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में नाम कट जाने से अंतिम वोटर लिस्ट के लिए कम से कम नौ लाख वोटराें को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है और इसके लिए दो माह का वक्त है।

विज्ञापन


वर्तमान आबादी के 60 से 65 फीसदी मतदाता होने चाहिए। प्रयागराज की अनुमानित आबादी 74 लाख 46 हजार 177 है जबकि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 35 लाख 36 हजार 655 मतदाता ही शेष रह गए हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन से पहले इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट के तहत 12 विधानसभा क्षेत्रों में 46 लाख 92 हजार 860 मतदाता थे। यह संख्या मौजूदा अनुमानित आबादी की 63 फीसदी है।

एसआईआर के दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडी) श्रेणी में चिह्नित 11 लाख 56 हजार 305 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, इलाहाबाद पश्चिम, मेजा व करछना में 2003 की तुलना में वोटरों की संख्या कम हो गई है जबकि आबादी बढ़ी है। 12 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या कम से कम 44 लाख होनी चाहिए।
विज्ञापन


यही वजह है कि प्रशासन ने नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। हर पोलिंग सेंटर व बूथ पर फॉर्म-6 उपलब्ध करा दिया गया है। एक जनवरी 2026 को जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके अलावा अन्य आयु वर्ग के लोग जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, वे भी फॉर्म-6 भर सकते हैं। फॉर्म भरने वालों के नाम छह मार्च को प्रकाशित होने जा रही अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, अब 1.12 लाख मतदाता

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इलाहाबाद-झंसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। अंतिम वोटर लिस्ट में 22,589 मतदाता शामिल गए हैं और वोटरों की संख्या बढ़कर एक लाख 12 हजार 523 हो गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के छह जनवरी को किए गए प्रकाशन के अनुसार 1,12,523 वोटरों के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इससे पूर्व वोटर लिस्ट में 89,664 मतदाताओं के नाम शामिल थे। नए मतदाता बनने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 26,208 आवेदन मिले थे। इनमें से 22,589 आवेदन स्वीकार किए गए और 3349 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें