फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार्रवाई से यीशु दरबार में सन्नाटा, पुलिस ने जब्त किए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में यीशु दरबार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वालों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मौके से ढोल-हरमोनियम सहित कई अन्य सामानों को जब्त किया है। पुलिस और राजस्व अधिकारी यीशु दरबार के लिए लगाए गए टेंट और पंडाल को हटवाने की योजना बना रहे। वहीं, मंगलवार को दरबार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बहरिया थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पांच साल से यीशु दरबार लगा जा रहा था। पिछले दिनों धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली तो ग्राम प्रधान, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ता ने रविवार को बहरिया थाने में शिकायत की। इसके बाद थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा फोर्स के साथ नेवादा गांव पहुंचे तो वहां यीशु दरबार चल रहा था।
पुलिस ने पादरी अनिल कुमार उनके सहयोगी कृष्ण कुमार, सुभाष चंद्र और संजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ की तो ऊषा देवी, राजेश कुमार, विवेक कुमार आदि लोगों ने बताया कि रोजगार दिलाने, बीमारी ठीक करने और पैसे का लालच लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस ने मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानपुर उर्फ पूरे मकदूम निवासी विभूति नारायण तिवारी की तहरीर पर पादरी अनिल कुमार उसके सहयोगी कृष्ण कुमार, सुभाष चंद्र, संजय एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार चारों लोगों को सोमवार को जेल भेजा।
थानाध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि मौके से टेंट पंडाल हटवाने की भी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय, हल्का लेखपाल कल्पना पटेल ने बताया कि अगर ग्राम समाज की जमीन पर यीशु दरबार चल रहा है तो उसको हटवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान शिव कली देवी ने भी ग्राम समाज और विवादित जमीन से पंडाल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें