फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉक शील्ड पर रेड हाउस का कब्जा

Sun, 08 Nov 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सेंट जोसफ इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस ने कॉक शील्ड पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जूनियर वर्ग में आवेग चौरसिया, सीनियर वर्ग में यशार्थ सोनकर, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर जूनियर वर्ग में अब्दुल्लाह कलीम, सीनियर वर्ग में प्रशीत उपाध्याय को दिया गया। रेड को सर्वश्रेष्ठ हाउस का शील्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कमिश्नर राजन शुक्ला ने किया। छात्रों ने प्रार्थना कर मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद विद्यालय का ध्वज फहराया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मिलिट्री बैंड ने मनोहारी प्रस्तुतियां की। इसके बाद 100 मीटर, 200 मीटर, चार गुणे 100 मीटर रिले रेस, 100 मीटर हर्डल रेस, रस्सा कसी सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया थीम, सूर्य नमस्कार सहित थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य राल्फी डिसूजा ने अतिथियों का स्वागत किया और कप्तान प्रखर पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें