फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएल 2013 के अंतिम परिणाम पर रोक

Fri, 20 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने एसएससी सीजीएल 2013 पुन: परीक्षा के अंतिम परिणाम पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार से 11 मार्च तक जवाब तलब किया है। कैट ने यह आदेश तब दिया जब कई बार जवाब दाखिल करने का मौका दिए जाने के बावजूद एसएससी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक परीक्षा(पुन: परीक्षा)2013 में कुछ गलत सवाल पूछे जाने का आरोप है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ सवाल पाठ्यक्रम से बाहर से पूछे गए। इसे लेकर विकास पाठक और अन्य ने कैट की इलाहाबाद बेंच में याचिका दाखिल की थी। कैट की बेंच ने इस पर एसएससी को अपना पक्ष रखने का दो बार अवसर दिया मगर दोनों बार कोई जवाब नहीं दिया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए बेंच ने परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें