फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  ईडी दफ्तर में पहुंचा माफिया मुख्तार का भाई सिगबतुल्लाह अंसारी, अफसरों ने दागे सवाल

Wed, 11 May 2022 06:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिगबतुल्लाह मुख्तार का बड़ा भाई है और गाजीपुर जनपद की मुहम्मदाबाद सीट से विधायक भी रह चुका है। मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग के केस की जांच में जुटे ईडी अफसरों ने मंगलवार को उसे सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में तलब किया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के परिवारवालों से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ लगातार दूसरे दिन जारी रही। दूसरे दिन मुख्तार के एक अन्य भाई और पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी को ईडी ने तलब किया। इस दौरान उससे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई। उससे उसके आयकर रिटर्न विवरण समेत संपत्ति व आय के स्रोत के संबंध में जानकारी हासिल की गई। शाम पांच बजे के करीब वह ईडी दफ्तर से रवाना हो गया।

विज्ञापन



सिगबतुल्लाह मुख्तार का बड़ा भाई है और गाजीपुर जनपद की मुहम्मदाबाद सीट से विधायक भी रह चुका है। मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग के केस की जांच में जुटे ईडी अफसरों ने मंगलवार को उसे सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में तलब किया। सुबह 10.30 बजे के करीब सिगबतुल्लाह अपने अधिवक्ताओं के संग ईडी दफ्तर पहुंचा। जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। ईडी अफसरों ने सबसे पहले उससे उसकी संपत्तियों के बारे में पूछा।


इसके बाद यह पूछा कि इन संपत्तियों को बनाए जाने के समय उसकी आय के स्रोत क्या रहे। यानी रकम कैसे और कहां से आई। उसके आयकर रिटर्न के विवरण की भी जानकारी ली गई। करीब आठ घंटों तक मामले की जांच से जुड़े अफसर उससे एक-एक कर सवाल पूछते रहे। इस दौरान उसका बयान भी रिकॉर्ड किया जाता रहा। पूछताछ पूरी होने पर शाम को करीब 5.30 बजे उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह ईडी दफ्तर से रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों व पत्नी की आय के स्रोत की भी मांगी जानकारी
पूछताछ के दौरान सिगबतुल्लाह से ईडी अफसरों ने उसके तीनों बेटों और पत्नी की आय के स्रोत के संबंध में भी जानकारी मांगी। दरअसल ईडी को पता चला है कि सिगबतुल्लाह के तीनों बेटों व पत्नी के नाम पर भी कई संपत्तियां हैं। इसीे के तहत उनकी संपत्तियों के बारे में भी ब्यौरा मांगा गया। साथ ही पूछा गया कि उनकी आय का स्रोत क्या है।


पूरी जानकारी नहीं दी, फिर होगी पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि भले ही सिगबतुल्लाह से आठ घंटे तक गहन पूछताछ की गई। लेकिन अब भी कई अहम जानकारियां वह ईडी को नहीं दे पाया है। ऐसे में उसे दोबारा पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि जरूरत पड़ी तो उसके बेटों को भी तलब किया जा सकता है। उधर सूत्रों का यह भी कहना है कि मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास व उमर को भी जल्द ही पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें