फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतापपुर के रहने वाले श्यामलाल बने सपा के प्रदेश अध्यक्ष, दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव

Mon, 06 May 2024 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल प्रयागराज के प्रतापपुर इलाके के रहने वाले हैं। पेशे शिक्षक श्यामलाल पिछले साल अवकाश प्राप्त किया है। इन्होंने जिस कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की उसी कॉलेज के प्रधानाचार्य बने। इसके बाद इलाहाबाद विवि और संपूर्णानंद विवि से भी पढाई की है। 
विज्ञापन
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम के स्थान पर श्यामलाल पाल को यूपी की कमान सौंप दी। पाल को प्रदेश सपा का मुखिया बनाने पर सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रयागराज से पहले ऐसे नेता हैं जो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता स्व. जवाहिर लाल पाल किसान थे। 12 अक्तूबर 1960 को जन्मे श्यामलाल ने इंटर तक की पढ़ाई जनसेवा इंटर कॉलेज से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड और एमएड की डिग्री हासिल की। श्यामलाल पाल ने जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी, बाद मे उसी जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर मे प्रधानाचार्य पद से साल भर पहले सेवानिवृत हुए हैं।

जिस कॉलेज में पढ़े उसी में बन गए प्रधानाचार्य
सपा के जिला मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर के अनुसार श्यामलाल पाल की शिक्षण कार्य के साथ ही राजनीति मे गहरी रूचि थी। उन्होंने वर्ष 1996 में और वर्ष 2007 में विधानसभा प्रतापपुर से अपना दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2007 मे ही इलाहाबाद जिले के तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव के प्रयास से उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज तक समाजवादी पार्टी मे सेवा देते रहे हैं। 2007 नेताजी के आशीर्वाद से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी मे सचिव पद सौंपा। 2021 में प्रदेश के महासचिव और वर्ष 2023 मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी का कार्य करते रहे।
विज्ञापन

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी गई बधाई
श्याम लाल पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, अंसार अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव, कमल सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, पंधारी यादव, रामानंद भारतीय, नरेन्द्र सिंह, अमरनाथ मौर्य, उज्जवल रमण सिंह, राम सुमेर पाल, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, संतलाल वर्मा,सुरेश यादव, राम प्रताप पाल, संजय मौर्य, राम प्रताप यादव, संजीव यादव, सुरेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, पंडित सुमन शर्मा, पुन्ना पासी, राजेश यादव, मंजू यादव, प्रतिमा रावत, सत्य भामा मिश्रा, नवीन यादव, आशुतोष तिवारी, मुलायम यादव, शकील अहमद, राम दुलार यादव, जीतलाल यादव, अमर सिंह, बच्चा यादव, श्याम सूरत सरोज, हरिश्चन्द्र यादव, आदि खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें