फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubh Muhurt : शहर में आज से गूंजेगी शहनाई, चार तारीखों पर 800 से अधिक विवाह

Fri, 19 Jun 2026 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में जून और जुलाई में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। ज्योतिषीय गणनाओं और शुभ मुहूर्तों की वजह से इन दो महीनों में शादियों का दबाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
शहनाई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में जून और जुलाई में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। ज्योतिषीय गणनाओं और शुभ मुहूर्तों की वजह से इन दो महीनों में शादियों का दबाव देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद टेंट डेकोरेटर्स एंड कैटरर्स वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष रामजी जायसवाल के अनुसार, इस सीजन में काफी एडवांस बुकिंग है। 24, 28, 29 जून और एक जुलाई को शहर और आसपास के क्षेत्रों में काफी शादियां होंगी। इन तिथियों में ही प्रयागराज में 800 से अधिक शादियां होंगी।

विज्ञापन


टेंट, कैटरिंग, लाइट और मैरिज हॉलों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। वही, कड़ाही पूजने से लेकर मुख्य भोज के लिए कारीगरों और वेटरों की बुकिंग महीनों पहले हो चुकी है। इसके अलावा फोटोग्राफर्स और प्री-वेडिंग शूट करने वाली टीमों के पास भी काफी काम है। शहर के प्रमुख स्टूडियो के मालिक समर जायसवाल के अनुसार, ड्रोन वीडियोग्राफी और सिनेमैटिक शूट के लिए शहर के मुख्य स्टूडियोज की टीमें इन तीन तारीखों में व्यस्त हैं।

जून और जुलाई की तिथियां सर्वार्थ सिद्धि
कल्याणी देवी मंदिर के पुजारी श्याम जी पाठक और ललिता देवी मंदिर के पुजारी शिव मूरत मिश्रा के अनुसार, जून और जुलाई की यह तिथियां सर्वार्थ सिद्धि और अन्य शुभ योगों से युक्त हैं। वहीं, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हेमंत पांडे ने बताया कि ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का संयोग इन तारीखों को विवाह संस्कार के लिए सर्वोत्तम बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह की प्रमुख तिथियां

जून : 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29। जुलाई : एक, छह, सात और 11।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें