फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शुआट्स पीआरओ के बेटे की गाड़ी पर हमला, आरोप, अतीक के नाम पर पूरे परिवार को जान से मारने को धमकाया

Wed, 16 Nov 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस का कहना है कि हूटर बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। डांडी निवासी भुक्तभोगी ने बताया कि उनके बेटे का इसी साल शुआट्स में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में एडमिशन हुआ है। 10 नवंबर को वह फ्रेशर पार्टी में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी स्थित शुआट्स के पीआरओ रमाकांत दुबे के बेटे अनुग्रह आर दुबे (18) की गाड़ी पर हमला किया गया। आरोप है कि खुद को अतीक अहमद का करीबी बताकर दो युवकों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि हूटर बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। डांडी निवासी भुक्तभोगी ने बताया कि उनके बेटे का इसी साल शुआट्स में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में एडमिशन हुआ है। 10 नवंबर को वह फ्रेशर पार्टी में शामिल होने जा रहा था। आरोप लगाया कि महेवा स्थित मस्जिद के  पास पहुंचने पर दो स्थानीय युवकों ने अपने तीन-चार साथियों संग कार रोक ली। 
विज्ञापन



इनमें से दो लोग हथियार भी लिए हुए थे। उन्होंने खुद को अतीक का आदमी बताकर धमकाया। कहा कि अपने पापा से कहो कि ज्यादा न उछलें। नहीं मानने पर घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने गालीगलौज भी की। 


ड्राइवर ने किसी तरह उनके बेटे को छुड़ाकर गाड़ी भगाई। इस पर हमलावरों ने हत्या की नीयत से कार पर हमला बोल दिया। भुक्तभोगी का कहना है कि अतीक के नाम से उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी है। पूरा परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन



मामले में नैनी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि हूटर बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों आरोपी युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक मीट की दुकान चलाता है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें