ऋषि श्रृंगी की तपोभूमि, प्रभु श्रीराम की कर्मभूमि एवं समरसता की धरा श्रृंग्वेरपुरधाम मे जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रृंगवेरपुर महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। केशव ने कहा कि राम और केवट की मित्रता पूरे विश्व में समरसता की मिसाल है।
श्रृंगवेरपुर महोत्सव के मौके पर रामघाट सहित पूरा क्षेत्र सवा लाख दीपों से जगमगा उठा। जय गंगा मां, जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। केशव ने कहा कि भगवान राम ने इसी पवित्र धरा से भगवान राम ने पूरे विश्व को समरसता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रृंग्वेरपुरधाम के बाल राम श्रीश बाहुबली महाराज का पूजन करके माल्यार्पण किया। केशव ने कहा कि हर वर्ष हम श्रृंग्वेरपुरधाम मे दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। श्रृंग्वेरपुरधाम ऋषियों की भूमि है। करोड़ो की परियोजनाए श्रृंग्वेरपुरधाम में चल रही हैं। राम वन गमन पुल को त्रेता युग से जोड़ते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कहा की श्रृंग्वेरपुर महोत्सव एवं दीपोत्सव को इसे भव्यता के साथ हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संजय तिवारी, अरुण द्विवेदी, श्याम उपाध्याय, प्रदीप केसरवानी, संजीव मिश्र आदि ने केशव का बुके देकर स्वागत किया।मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद, सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. बीके कश्यप, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, प्रदीप केसरवानी, पूर्व विधायक पूजा पाल, ब्लॉक प्रमुख कुंदन यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, रामू मौर्य, अमरजीत कुशवाहा, श्रीकांत उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, शिव उपाध्याय, उमेश तिवारी, वरुण द्विवेदी, वैभव मिश्रा, सुधीर मौर्य, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।