चौक के मूर्ति व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी मूर्तियां देश में निर्मित की गई हैं और मिट्टी से बनाई गई हैं। ज्यादातर मूर्तियां कोलकाता और चुनार से मंगाई गई हैं। वहीं, राजेश जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की मांग पर राजस्थानी सजावट से सजी मूर्तियों को मंगाया गया है।
दिवाली पर कोलकाता और चुनार की बनीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बाजार में लोगों की पसंदीदा बनीं हुईं हैं। मंगलवार को लोगों ने जमकर मूर्तियां खरीदीं। एक जोड़ी (लक्ष्मी-गणेश) मूर्ति की कीमत 50 से लेकर पांच हजार रुपये तक है। हाथ में मोदक लिए और मूसक पर सवार गणेश जी की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
चौक के मूर्ति व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी मूर्तियां देश में निर्मित की गई हैं और मिट्टी से बनाई गई हैं। ज्यादातर मूर्तियां कोलकाता और चुनार से मंगाई गई हैं। वहीं, राजेश जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की मांग पर राजस्थानी सजावट से सजी मूर्तियों को मंगाया गया है।
किसी ने कमल आसन तो किसी ने मूसक पर सवार गणेश की मूर्तियां खरीदीं
किसी ने कमल आसन पर बैठे गणेश तो किसी को मूसक पर सवार मूर्तियां खरीदीं। मूर्ति खरीद रहीं आरती प्रकाश ने बताया कि गणेश जी की सूंड माता लक्ष्मी की तरफ होना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मूर्तियों के दाम
कमल आसन वाली 80-100 रुपये प्रति पीस
बाईं तरफ सूंड वाली मूर्ति 100-500 रुपये प्रति पीस
दाईं तरफ सूंड वाली मूर्ति 100-350 रुपये प्रति पीस
शंख वाली मूर्ति 50-100 रुपये प्रति पीस
कोलकाता और चुनार की मूर्तियां 120- 5000 रुपये तक प्रति पीस