फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगम की रेती पर गूंजा श्रीराम का जयघोष, अयोध्या रवाना हुए साधु-संत

Sun, 21 Jan 2024 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर माघ मेले में संतों के शिविरों में उत्साह देखते बन रहा है। अयोध्या जान से पहले स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि श्रीराम का प्रयागराज से गहरा जुड़ाव रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामलला की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को संगम तट पर माघ मेले से प्रमुख साधु- संत रवाना हो गए। यह संत प्राण -प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महराज की अगुवाई में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संतों की टोली अयोध्या रवाना हुई।

विज्ञापन


प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर माघ मेले में संतों के शिविरों में उत्साह देखते बन रहा है। अयोध्या जान से पहले स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि श्रीराम का प्रयागराज से गहरा जुड़ाव रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या जा रहे हैं। यह हम सभी के लिए बहुत ही सुखद अनुभव है।

परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी रामाश्रम शास्त्री महराज का कहना थाकि उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका हूं, लेकिन उम्मीद पूरी थी कि अयोध्या धाम पर भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा। अब नरेंद्र मोदी सरकार ने करोड़ों सनातनधर्मियों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का सम्मान करते हुए नया इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


प्रत्येक सनातनधर्मी खुशी से झूम रहा है। इसी तरह स्वामी रामाश्रम शास्त्री महाराज कहते हैं कि हम लोगों की तपस्या, साधना सफल हो गई है। अब भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में तैयार हो रहा है और हम लोग उनकी प्राण -प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं।

इससे पहले दर्जनों किन्नर भी शुक्रवार को अयोध्या चले गए हैं। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि की अगुवाई में 50 से ज्यादा किन्नर संत अयोध्या पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें