फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से श्रमिकों को लेकर प्रयागराज पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस, हर मजदूर से लिया गया 590 रुपया रेल भाड़ा

Wed, 06 May 2020 01:21 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

गुजरात से आए मजदूरों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पहुंची। यहां पर सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया। प्रत्येक श्रमिक से रेलवे द्वारा 590 रुपया किराया भी वसूला गया।

विज्ञापन


गुजरात और पंजाब से चार स्पेशल ट्रेनों से 4554 श्रमिक लाए गए। ट्रेन में प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों के भी मजदूर शामिल रहे। यहां भोजन कराने तथा चिकित्सीय परीक्षण के बाद सभी को बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। स्थानीय श्रमिकों को भी बसों तथा अन्य वाहनों से भेजा गया। सभी को स्कूलों या घरों में 21 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया गया है। इस दौरान वे घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

गुजरात के सूरत से तथा विरांगम से एक ट्रेन से मजदूर आए। वहीं पंजाब के लुधियाना से एक विशेष ट्रेन में मजदूर आए। सूरत से चली पहली ट्रेन सुबह करीब आठ बजे जंक्शन पर पहुंच गई थी। इसमें कुल 1240 श्रमिक थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्लेटफार्म पर गोला बनाया गया था। सभी को उसी के अनुसार उतारा गया। थर्मल स्कैनिंग के बाद उन्हें जंक्शन परिसर में ही बने आश्रय स्थल ले जाया गया। वहां सभी को जिलेवार बैठाया गया। भोजन तथा थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी को बसों से उन्हें गृह जनपद भेजा गया।
विज्ञापन

Special Train - फोटो : File Photo
इसके बाद गुजरात के विरांगम से चली विशेष ट्रेन में 1264 श्रमिक आए। इसके बाद पंजाब के लुधियाना से ट्रेन आई जिसमें 750 मजदूर थे। करीब पांच बजे सूरत से आखिरी ट्रेन आई। इसमें भी 1200 श्रमिक रहे। सभी को भोजन कराने तथा जांच के बाद गृह जनपद भेजा गया। इनमें प्रयागराज के श्रमिकों की संख्या 500 से अधिक है। ट्रेनों के आगमन से पहले रेलवे और जिला प्रशासन के अफसर एवं कर्मचारी स्टेशन पर पहुंच गए थे। 

गुजरात से आज भी दो ट्रेनों के आने की उम्मीद

गुजरात से बृहस्पतिवार को भी दो विशेष ट्रेनों से श्रमिकों के आने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी की गई है। हालांकि, अभी ट्रेनों का शिड्यूल नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें