स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी के दौरान नदारद तीन वार्ड बॉय को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ.एके वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोबारा लापरवाही पर सेवा समाप्ति की संबंधित एजेंसी को चेतावनी दी है।
प्राचार्य ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों-कर्मचारियों की समस्याएं जानीं। पर्याप्त संख्या में होने बावजूद मरीजों को समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराने पर इंचार्ज को चेतावनी दी।
वार्ड-दो में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सुपरवाइजर व वार्ड इंचार्ज को भी चेतावनी दी। इस दौरान न्यूरो फिजिशियन डॉ.कमलेश सोनकर, सर्जन डॉ.संजय सिंह, डॉ.जितेंद्र शुक्ला, डॉ.सूर्यकांत ओझा व डॉ.अमित यादव रहे। संवाद
:::कोट
शिक्षा की मजबूती, कॉलेज-अस्पताल में अनुशासन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य है। अस्पताल में किसी भी समय औचक निरीक्षण करूंगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-डॉ.एके वर्मा, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज