आलोक के पिता सभाजीत सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई।
मेजा के चंदापुर भभौंरा गांव में बीए के छात्र आलोक कुमार सिंह (18) की घर से 200 मीटर दूर स्थित बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम तब हुई जब वह बाग में गया था। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल परिजन भी कुछ बता नहीं सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
आलोक के पिता सभाजीत सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के साथ रहता है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई।
परिजन बाहर निकलकर 200 मीटर दूर स्थित बाग में गए तो वहां आलोक खून से लथपथ मृत पड़ा मिला। इस पर चीखपुकार मच गई। शोरगुल पर ग्रामीण भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि गोली उसके माथे पर लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह कुछ बता नहीं पाए। किसी से विवाद से भी इंकार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजनों को बहुत समझाकर रात 10.30 बजे के करीब शव मर्चरी भेजवाया जा सका।
प्रारंभिक छानबीन में जो बातें सामने आई हैं, उससे खुदकुशी की भी आशंका जताई जा रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही कोई वजह बता पाए हैं। - आकाश कुलहरि, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त