फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन पर पड़ गई बसों की कमी, परेड ग्राउंड में लगा दी 135 बसें

विज्ञापन
Shortage of buses at bus station, 135 buses put in parade ground - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
रोडवेज में कम पड़ गई बसें, परेड में लगा दी 135 बसें
विज्ञापन

0 पौध वितरण कार्यक्रम के लिए बसें लगा दिए जान से यात्रियों को हुई दिक्कत
प्रयागराज। परेड ग्राउंड में पौध वितरण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए रोडवेज ने प्रयागराज परिक्षेत्र की 135 बसों को लगा दिया। एक साथ इतनी संख्या में बसें लगा दिए जाने से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एकाएक बसों का संकट हो गया। कम बसों के चलते यहां यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि शाम को बसें वापस आ जाने के बाद ही स्थिति सामान्य हुई।
परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 45 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों को शिरकत करनी थी। बहुत से स्कूल अपनी बसों से ही बच्चों को परेड ले गए, लेकिन तमाम स्कूल ऐसे भी थे जिनके पास बच्चों को पहुंचाने का कोई साधन नहीं था। इस वजह से जिला प्रशासन ने रोडवेज से बसें मांगी। रोडवेज की ओर से कुल 135 बसों की व्यवस्था की गई। अधिकांश बसें बृहस्पतिवार की रात ही स्कूलों में पहुंच गई। सुबह से ही बसों द्वारा संबंधित स्कूल से बच्चों को परेड ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच बस स्टेशन पर बसों का संकट हो गया। यात्रियों की भीड़ के मुकाबले बसें कम पड़ गई। सुबह फैजाबाद रूट की बस न मिलने पर यात्री भड़के भी। इस बीच परेड मैदान में बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन एवं अन्य अफसर बसों की दिन भर मॉनीटरिंग करते रहे। बच्चे रोडवेज कर्मियों को पहचान सके इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से अपने हर एक कर्मचारी को विभाग की टोपी दी गई। बच्चों को भी पूर्व में बताया गया कि अगर वे पार्किंग स्थल पर अपनी बस न ढूंढ सके तो टोपी पहने कर्मचारियों से बसों के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000
ग्रामीण क्षेत्र से आई बसों में पौधों को सुरक्षित रखने की थी व्यवस्था
प्रयागराज। पौध वितरण कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण स्कूलों से भी बच्चों को लाने की व्यवस्था की गई। इन बसों में पौधों को सुरक्षित रखने के लिए अलग से अलमारी रखी गई। इससे बच्चों को सहूलियत हुई। बच्चों ने आसानी से अपने पौधे अलमारी में सुरक्षित रख दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें