फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म प्रधान पति समेत आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। डीआईजी के आदेश पर रुकुमपुर की ग्राम प्रधान के पति जावेद समेत आठ लोगों के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को अगवा करके सात महीने तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हाल ही में गर्भवती होने के बाद आरोपियों ने कस्बे के एक अस्पताल में लाकर उसका गर्भपात कराया, वहीं से मौका पाकर वह भाग निकली। घरवालों को पूरा वाकया पता चला तो वे डीआईजी के पास पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लड़की का अपहरण होने के बाद लगातार थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन प्रधान पति से सांठगांठ के कारण पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन

किशोरी के घरवालों ने डीआईजी को बताया कि उनकी लड़की को ग्राम प्रधान का पति एक महिला और कुछ समर्थकों के साथ कार में डालकर अगवा कर ले गया था। लड़की ने उन्हें बताया है कि अगवा करने के बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। यहीं पर उसे नशा देकर रोजाना उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। उसके विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की जाती थी। कुछ दिन बाद यहां रखने के बाद उसे शाहिद नाम के युवक के साथ भेज दिया गया जो उसे सीबीगंज के गांव गुमदपुर में अपनी बहन के यहां ले गया। वहां शाहिद के बहनोई शानू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के घरवालों के मुताबिक इस बीच वे कई बार थाने गए और पुलिस को पूरी बात बताकर मदद मांगी लेकिन थाने से हर बार उन्हें भगा दिया गया।
किशोरी का कहना है कि हाल ही में वह गर्भवती हो गई तो उसे फतेहगंज में पुलिस चौकी के पास एक अस्पताल में भर्ती कराकर उसका गर्भपात कराया गया। गर्भपात होने के बाद 31 जुलाई को मौका मिला तो वह अस्पताल से भाग निकली और घर पहुंचकर सारी आपबीती अपने घरवालों को बताई। चूंकि फतेहगंज पुलिस पहले से ही किशोरी के घरवालों की फरियाद सुनने को तैयार नहीं थी, इसलिए किशोरी की मां अपने परिवार वालों के साथ डीआईजी के पास पहुंची। डीआईजी के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति जावेद और एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जावेद के साथ एफआईआर में गांव के ही शाहिद, उसके बहनोई शानू और बहन राबिया, राशिद, आसिफ, अजमइन और रेहान को नामजद किया गया है। हालांकि एफआईआर दर्ज करने के बाद भी इस मामले में अभी किसी
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
किशोरी के घरवालों की शिकायत संदिग्ध है। पता चला है कि लड़की निकाह करने के बाद अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ रह रही थी। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें