फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
नगर कोतवाली के दहिलामऊ स्थित एलआईसी कार्यालय में आग लगने से जले सामान। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लआईसी में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में चार कंप्यूटर गल गए, तो अभिलेख जलकर राख हो गए। करीब पौने दस बजे सफाई कर्मचारी के कार्यालय पहुंचने पर मामले की जानकारी होने पर कर्मचारियों ने पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि अग्निशमन कर्मियों को जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ स्थित एलआईसी मुख्य कार्यालय में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से ऊपरी तल पर आग लग गई। करीब पौने दस बजे सफाई कर्मचारी के कार्यालय पहुंचने पर आग लगने की जानकारी हुई। फोन कर अफसरों को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा।
इसी बीच पहुंचे कर्मचारियों फायर किट से आग पर काबू पा लिया। हालांकि थोड़ी देर में अग्निशमन कर्मी भी पहुंच गए। मगर उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझाने में कर्मचारी सफल हो गए थे। आग लगने से चार कंप्यूटर जहां गल गए , वहीं काफी संख्या में रखे अभिलेख जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

एलआईसी के मुख्य शाखा प्रबंधक विनायक शंकर मिश्र ने बताया कि अग्निकांड से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, जो अभिलेख चले हैं, वह कंप्यूटर में सुरक्षित हैं।

नगर कोतवाली के दहिलामऊ स्थित एलआईसी कार्यालय में आग लगने से जले सामानों को समेटते कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें