फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांवड़ यात्रा के लिए बाजारों में सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
बाबागंज में सावन माह में कांवड़ लेकर जाने कोटीशर्ट खरीदते लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
इस बार सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए कपड़े, कांवड़ समेत अन्य सामान की दुकानें शहर के बाजारों में सजने लगी हैं। दुकानदारों ने वाराणसी, लखनऊ व कानपुर से कांवड़ियों के लिए भगवा टीशर्ट, हाफ पैंट व कांवड़ के लिए आर्डर किया है। एक-दो दिन में शहर व जिले के प्रमुख बाजार में सावन मास को लेकर आस्था का रंग चढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

टीशर्ट पर भगवान भोले नाथ का चित्र भक्त अधिक पसंद कर रहे हैं। चौक के दुकानदार गाजी ने बताया कि जल्द ही आर्डर किए गए सामान की खेप पहुंच जाएंगी। कांवड़ियों के लिए कपड़े, कांवड व अन्य पूजन सामान का सेट एक हजार से लेकर 15 सौ रुपये के बीच है। सराय के दुकानदार आदित्य वैश्य ने बताया कि गमछा, पैंट-टीशर्ट पांच सौ एवं कांवड़ 200 से लेकर 500 के बीच उपलब्ध है। अगले कुछ दिनों में जलाभिषेक करने वाले भक्त खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचेंगे। अभी बिक्री काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें