फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिविल लाइंस में दुकानदार का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र की टंडन कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह सत्यम केसरवानी (25) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

वाल्मीकि चौराहा के पास स्थित टंडन कॉलोनी निवासी दिवंगत रामचंद्र केसरवानी के दो बेटों में छोटा बेटा सत्यम केसरवानी एएमए ब्लड बैंक के पास नाश्ते की दुकान चलाता था। वह अविवाहित था। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह देर तक न उठने पर करीब आठ बजे मां रेखा कमरे में गईं तो वह फंदे पर लटका था। उनकी चीख-पुकार सुनकर घर के दूसरे सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
बड़े भाई विनय केसरवानी ने बताया कि घर में कोई परेशानी नहीं थी। सत्यम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, समझ में नहीं आ रहा। सत्यम की चार बहनें भी हैं। मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें