फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने दुकानदार ने ग्राहक पर तानी राइफल, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौहानिया/बारा। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चौकी के सामने बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकानदार ने ग्राहक पर सरेआम राइफल तान दी। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लगभग आधे घंटे तक सरेआम सड़क पर तांडव होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी पूरे घटना को देखते रही। बवाल के बाद जिम्मेदारी से बचने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के खुटारिया संडवा खुर्द निवासी मंगला प्रसाद ने कुछ माह पहले गौहानिया बाजार में स्थित मोहित मोबाइल सेंटर से एक मोबाइल फोन क्रय किया था। मंगला के मुताबिक एक हजार रुपये दुकानदार का शेष बचा था। दोपहर में मंगला का भाई रविशंकर मोहित की दुकान पर मोबाइल में रिचार्ज कराने गया था। दुकानदार ने अपने उधारी पैसे की मांग की तो बात- बात में विवाद होने लगा। रविशंकर का आरोप है कि दुकानदार मोहित केसरवानी व उसका भाई रोहित, नीरज मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर रविशंकर के घरवाले भी गौहनिया पहुंच गए। इतने में ही तैश में आकर मोहित, रोहित व उसके अन्य साथी राइफल, व डंडे लेकर टूट पड़े। घटना गौहनिया चौकी के सामने की है। बवाल बढ़ता देख चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज के सामने लगभग आधे घंटे तक बवाल होता रहा। पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें एक शख्स राइफल लहरा रहा है। आवाज सुनाई पड़ रही है कि ‘मोहित अंदर आओ वीडियो बन रहा है’। चौकी इंचार्ज लोगों को समझा रहे है। पीड़ित पक्ष रविशंकर का कहना है कि उसका शिकायती पत्र थानाध्यक्ष घूरपुर द्वारा नहीं लिया गया है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष घूरपुर का कहना है कि प्रथम दृष्टया शांतिभंग के आरोप में दोनों पक्षों को जेल भेज दिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें