फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खुली और पुलिस करने लगी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में दुकानों के सामने ग्राहकों और कारोबारियों के वाहन का पुलिस द्वारा चालान करने पर व्यापारियों ने खासी नाराजगी जताई है। इस संबंध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएसपी प्रयागराज से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि अभी चंद दिन पहले ही व्यापारियों ने दुकान खोलनी शुरू की है, ग्राहक भी काफी कम आ रहे हैं और जो आ भी रहे हैं , उनके वाहनों का पुलिस ई चालान कर दे रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा एवं महामंत्री शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में गए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से 65 दिन दुकानें बंद रहीं। इस दौरान व्यापारियों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ा। अब जब दुकानें खुली हैं तो व्यापार तकरीबन 40 फीसदी ही हो रहा है। ऊपर से ट्रैफिक पुलिस पार्किंग के नाम पर बाजार में आने वाले ग्राहकों एवं व्यापारियों का उत्पीड़न करने लगी है। जैसे ही कोई ग्राहक दुकान के सामने वाहन खड़ा कर सामान खरीदने आता है, उनकी गाड़ियों का ई-चालान कर दिया जाता है या फिर क्रेन द्वारा वाहन को उठा लिया जा रहा है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि सारी बात सुनने के बाद एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को इस समस्या को संज्ञान लेते हुए उन्हें व्यापारियों के साथ सिविल लाइंस बाजार का निरीक्षण करने के साथ समाधान करने को कहा। हालांकि, एसएसपी से मिलने के बाद भी सिविल लाइंस में तमाम वाहनों के चालान काटे गए। इसे लेकर व्यापारियों में नाराजगी रही। प्रतिनिधिमंडल में हर्षित अग्रवाल, आशीष अरोड़ा, गौरव अग्रवाल, रितेश सिंह, सुभाष यादव, शशांक जैन, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें