फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 व्यापारियों की गिरफ्तारी के विरोध में एडीजी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मियां के पुरा बाजार में पंकज केसरवानी के प्रतिष्ठान में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पुलिस द्वारा पांच व्यापारियों की गिरफ्तारी का प्रयाग व्यापार मंडल, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं गंगापार व्यापार मंडल ने विरोध किया है। गिरफ्तारी के विरोध में इन तीनों ही संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एडीजी और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में गए व्यापारियों ने कहा कि मियां के पुरा बाजार में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। कहा कि पुलिस ने इस मामले में व्यापारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। मुलाकात के बाद विजय अरोरा ने बताया कि एडीजी और एसएसपी व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी ने एसपी गंगापार को अराजक तत्वों से असलहे बरामद कर फरार मुजरिमों को तुरंत गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल रमेश अग्रहरि, भाजपा गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जीतलाल, सांवरे लाल, मो. कादिर, गंगापार व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, विष्णु केसरवानी, कमलेश केसरवानी, संजय अग्रहरि, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस बीच ज्ञापन देने के बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा खिंचाई गई फोटो सुर्खियों में आ गई। इस फोटो मेेें सोशल डिस्टेसिंग की परवाह किए बगैर व्यापारी एक दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें