फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर मारा दिए गए थे दो दोस्त

विज्ञापन
Shivkuti double murder case main accused arrested - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर मारा दिए गए थे दो दोस्त
विज्ञापन

शिवकुटी के नयागांव में 28 को हुई थी सनसनीखेज वारदात
प्रयागराज। शिवकुटी के नया गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य हत्यारोपी नन्हेे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शिवकुटी के नया गांव में 28 अक्तूबर की रात आनंद भारतीय(32) व उसके दोस्त जुनैद(25) निवासी शिलाखाना तेलियरगंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों पर लोहे की रॉड, रंभा व लाठी-डंडों से हमला हुआ जिसमें जुनैद की मौके जबकि आनंद की अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना पुरानी रंजिश व जमीन विवाद में अंजाम दी गई। मामले में आनंद के फुफेरे भाई नन्हे समेत उसके तीन साथियों संतोष, दीपचंद व दीपू पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपू को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिनि मुख्य आरोपी नन्हे व उसके अन्य दोनों साथी नहीं पकड़े जा सके थे। सोमवार को शिवकुटी थाने के एसआई पंकज भाष्कर व अन्य ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह भागने की फिराक में था। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि संतोष व दीपचंद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें