फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपकपी छुड़ाएगी ठंड, पड़ेगा कोहरा

विज्ञापन
Shivering will freeze, fog will fall
विज्ञापन
कंपकंपी छुड़ा रही ठंड, गिरेगा कोहरा
विज्ञापन

0 धूप से मिली राहत, बर्फीली हवाओं से आफत, शीतलहर से रात और हुई सर्द
0 सिंचाई से ग्रामीण इलाकों में घना रहेगा कोहरा, शहर में सुबह गहराएगा
प्रयागराज। कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है। पछुआ विक्षोभ से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं सितम ढा रही हैं। सोमवार को धूप खिलने से दिन में तो कुछ राहत रही लेकिन न्यूनतम पारा लुढ़कने से रात और सर्द हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हाड़कंपाऊ ठंड जारी रहेगी। ग्रामीण इलाकों में खेतों की सिंचाई किए जाने के कारण वहां कोहरा घना होगा, लेकिन शहर में सुबह ही कोहरा गहराएगा।
बर्फीली हवाओं से लोग हाल बेहाल हैं। शीतलहरी और गलन से हाथ-पैर ही नहीं खुले कान भी सुन्न हो रहे हैं। सोमवार को सुबह कोहरा रहा लेकिन धूप निकली तो लोगों को रविवार की अपेक्षा ज्यादा राहत मिली। शीतलहरी का प्रकोप कुछ कम रहा पर गलन बनी रही। लोग शाम ढलते ही टोपा-मफलर और दस्ताने चढ़ाते दिखे।
विज्ञापन

सूरज के चमकने से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं ठंडी हवाओं के प्रभाव से रात का न्यूनतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री कम होकर 8.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम स्तर पर सौ फीसदी बना रहा। हवाओं की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी रहने से ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक लौटते मानसून के प्रभाव से ठंड के तेवर तीखे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि तापमान में उठापटक जारी रहेगी। अगले 24 से 48 घंटे मौसम और सर्द हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें