फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा हादसा : पान मसाला कारोबारी का इकलौता बेटा था शिवम, बेटे का शव देख बेसुध हुए माता-पिता

Thu, 29 Jun 2023 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब वह घर से निकला था। करीब 3.5 घंटे बाद उसकी मौत की खबर पहुंची तो घर में चीखपुकार मच गई। रीवा में ही उसकी एक बहन के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार रहते हैं जो मौके पर पहुंच गए। सिरमौर में ही उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद रात करीब 10 बजे शव घर लाया गया, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में हुए हादसे में मृत तीन व्यापारियों में से शिवम केशरवानी का शव रात में ही कोठापार्चा स्थित घर लाया गया। इस पर वहां कोहराम मच गया। जवान बेटे का शव देख मां-बाप बेसुध हो गए। शिवम माता-पिता का इकलौता बेटा था। कोठापार्चा के डी रोड निवासी श्रीराम केशरवानी पान मसाला के थोक व्यापारी हैं। उनका कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स भी है। घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व बेटा शिवम था। बेटियां बड़ी हैं और उनकी शादी हो चुकी है। शिवम पढ़ाई कर चुका था और अब व्यापार में पिता का हाथ बंटाता था।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब वह घर से निकला था। करीब 3.5 घंटे बाद उसकी मौत की खबर पहुंची तो घर में चीखपुकार मच गई। रीवा में ही उसकी एक बहन के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार रहते हैं जो मौके पर पहुंच गए। सिरमौर में ही उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद रात करीब 10 बजे शव घर लाया गया, तो कोहराम मच गया।

जवान बेटे का शव देख माता-पिता बेसुध हो गए। तब तक बड़ी संख्या में रिश्तेदार व स्थानीय लोग भी जुट गए थे। काशीराज नगर पार्षद सतीश केशरवानी भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह परिवार को संभाला। मौके पर मिले रिश्तेदारों ने बताया कि अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार सुबह कराया जाएगा। उधर, अन्य दोनों मृतकों पंकज जायसवाल व मनीष जायसवाल के शव देर रात तक शहर नहीं लाए जा सके।      

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकनिक पर जा रहे युवकों की कार पलटने से हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला।
ठेकेदारी करता था मनीष
हादसे में मृत मनीष जायसवाल उर्फ शिशु बरगद वाली गली, मुट्ठीगंज का रहने वाला था। वह ठेकेदारी करता था। ठेका लेकर गिट्टी आदि की सप्लाई करने वाला मनीष दो भाइयों में छोटा था। वहीं, पंकज जायसवाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता रामचंद्र का निधन हो चुका है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 13 साल की एक बेटी है।

घायलों में यह रहे शामिल

रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वालों में अभिषेक त्रिपाठी (27) पुत्र राजीव त्रिपाठी निवासी कोठापार्चा व कुलदीप केशरवानी उर्फ सिंटू (45) निवासी मुट्ठीगंज शामिल हैं। अभिषेक कपड़े की दुकान चलाता है, जबकि कुलदीप गल्ले का कारोबारी है और लॉज भी संचालित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें