फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर दहाड़े शिव गोपाल, हड़ताल के लिए बनाया माहौल

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की प्रेसवार्ता में बोलते शिव गोपाल मिश्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मियों की 11 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल का माहौल तकरीबन बन चुका है। सातवें वेतन आयोग के विरोध में तमाम केंद्रीय कर्मियों ने भी हड़ताल पर जाने का मूड बना चुके हैं। रविवार को इलाहाबाद पहुंचे नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के संयोजक एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने भी स्पष्ट कर दिया कि अब हड़ताल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। केंद्र सरकार ने ऐसे वेतन आयोग पर मुहर लगाई है जो कहीं से भी मानने योग्य नहीं है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया में तमाम केंद्रीय यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सभा में शिवगोपाल मिश्र ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां पिछले 70 वर्ष के इतिहास में सबसे कम लाभ वाली है। इसमें मात्र 14.3 प्रतिशत की मूल वेतन में बढ़ोत्तरी कर वेतन आयोग सहित केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। सरकार ने वेतन आयोग के माध्यम से देश के सभी वर्गों के केंद्र कर्मचारियों को निराश किया है। इसका असर आगे राज्य कर्मियों पर भी पड़ने वाला है। कैबिनेट द्वारा इसकी मंजूरी के बाद कर्मचारी वर्ग के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। यहीं नहीं सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने एवं नई अंशदायी योजना समाप्त करने पर भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। 11 सूत्रीय मांगों में से एक भी मांग न मानना इस बार का संकेत है कि सरकार टकराव का रास्ता अपना रही  है।  

सरकार को 11 जुलाई की सुबह छह बजे पता चल जाएगा कि उसमें दम है या कर्मचारियों में। उन्होंने हाथ उठाकर हड़ताल के समर्थन की बात पूछी तो सभा में मौजूद हर शख्स ने दोनों हाथ उठा लिए। कर्मचारियों के उत्साह को देख उन्होंने कहा कि इस बार की हड़ताल 1974 की हड़ताल से बड़ी साबित होगी। सभा को कृपा शंकर श्रीवास्तव, आरडी यादव, टीपी मिश्र, बजरंग बली गिरि, एसएन ठाकुर, रामसागर, प्रमोद राय, मनोज पांडेय, दीपक वर्मा, इंद्रपाल, आरएन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें